एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) के मुनाफे में 7.5% इजाफा
साल दर साल आधार पर 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) का मुनाफा 7.5% बढ़ा।
2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 568 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2019 की समान अवधि में 611 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान एलआईसी हाउसिंग की शुद्ध ब्याज आमदनी 18% बढ़ कर 1,182 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.32% के मुकाबले 2.35% रहा। एलआईसी हाउसिंग के कुल ऋण आवंटन 9,594 करोड़ रुपये की तुलना में 7% अधिक 10,261 करोड़ रुपये के रहे।
बता दें कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एलआईसी हाउसिंग के नतीजों को कमजोर बताया है, जिनमें कंपनी की संपत्ति गुणवत्ता बिगड़ी और उच्च प्रोविजन के कारण मुनाफा प्रभावित हुआ।
इस बीच बीएसई में एलआईसी हाउसिंग का शेयर 501.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 495.00 रुपये पर खुल कर शुरुआती कारोबार में ही 485.90 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है, जो इसके पिछले एक महीने का न्यूनतम भाव है।
करीब 9.20 बजे कंपनी के शेयरों में 12.25 रुपये या 2.44% की कमजोरी के साथ 489.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 586.80 रुपये और निचला स्तर 387.60 रुपये रहा है।

Best Share Market News, Click Here To Get More News - Share Market tips, for 2 Days Free Trial give a missed call @9644405057 and Get Share Market Services.
Comments
Post a Comment