इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने घटायी एमसीएलआर

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank), ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) के बाद अब इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने भी एमसीएलआर (MCLR) में कटौती की है।


बैंक ने एमसीएलआर 15 आधार अंक तक घटायी है। हाल ही में आरबीआई द्वारा रेपो दर में 35 आधार अंकों की कटौती किये जाने के बाद बैंकों ने अपनी न्यूनतम ऋण दर में कटौती की, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
इंडियन ओवरसीज बैंक ने एक दिन के लिए 8.15% से घटा कर 8.05%, एक महीने के लिए 8.30% से घटा कर 8.20%, तीन महीनों के लिए 8.45% से कम करके 8.35%, 6 महीनों के लिए 8.50% से 8.40%, एक साल के लिए 8.65% के मुकाबले 8.50%, 2 साल के लिए 8.75% की जगह 8.60% और 3 साल के लिए 8.85% के मुकाबले 8.70% कर दी है।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर शुक्रवार को 0.03 रुपये या 0.28% की मामूली वृद्धि के साथ 10.58 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 9,671.86 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 17.25 रुपये और निचला स्तर 10.10 रुपये रहा है।


Best Share Market News, Click Here To Get More News - Share Market tips, for 2 Days Free Trial give a missed call @9644405057 and Get Share Market Services.

Comments

Popular posts from this blog

Daily equity Market By Ripplesadvisory Report 16-Aug-2016

11-year data suggests bears control D-Street in September; can bulls defy odds?

Oil prices mixed; Brent eases as trade tensions weigh