बाजार में कमजोर शुरुआत, 10,950 के नीचे खुला निफ्टी

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ खुले।


डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की कमजोरी के साथ 69.25 पर खुला। वहीं शुरुआती कारोबार में सभी क्षेत्रों के सूचकांक दबाव में हैं।
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट के जरिये चीन के 300 अरब डॉलर के सामानों पर अतिरिक्त 10% शुल्क लगाने का ऐलान किया है। इससे निवेशक सुरक्षित उपकरणों की ओर रुख कर रहे हैं। ट्रम्प की घोषणा का अमेरिकी और एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,018.32 के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 36,920.11 पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 285.18 अंकों या 0.77% की गिरावट के साथ 36,733.14 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,980.00 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,930.30 पर खुल कर 83.10 अंकों या 0.76% की कमजोरी के साथ 10,896.90 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.87% और बीएसई स्मॉलकैप 0.96% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.79% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.13% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 07 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 04 शेयर मजबूत स्थिति में हैं।


Best Share Market News, Click Here To Get More News - Stock Market tips, for 2 Days Free Trial give a missed call @9644405057 and Get Share Market Services.

Comments

Popular posts from this blog

Daily equity Market By Ripplesadvisory Report 16-Aug-2016

11-year data suggests bears control D-Street in September; can bulls defy odds?

Oil prices mixed; Brent eases as trade tensions weigh