आरबीएल बैंक की शानदार लिस्टिंग, 274.2 रु पर लिस्ट

आज बाजार में एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है। एनएसई पर आरबीएल बैंक के शेयरों की शानदार लिस्टिंग हुई है। एनएसई पर आरबीएल बैंक की करीब 22 फीसदी के प्रीमियम के साथ 274.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्टिंग हुई है। लिस्टिंग के लिए आरबीएल बैंक ने 225 रुपये प्रति शेयर का इश्यू प्राइस तय किया था। लिस्टिंग के बाद भी तेज रफ्तार जारी है और शेयर 300 रुपये के पार पहुंचने में कामयाब हुआ है। बता दें कि आरबीएल बैंक का इश्यू 69.6 गुना भरा था, जबकि रिटेल हिस्सा 5.7 गुना भरा था।

लिस्टिंग के बाद आरबीएल बैंक के एमडी और सीईओ, विश्ववीर आहूजा ने कहा कि ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए पूंजी जुटाई है। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी में निवेश के लिए किया जाएगा। आगे ब्रांच की संख्या और बढ़ाएंगे।

विश्ववीर आहूजा ने ये भी कहा कि आरबीएल बैंक की बैलेंसी शीट सुधरी है और ब्रांच की संख्या भी बढ़ी है। डिजिटल पर फोकस बढ़ा रहे हैं। ग्राहकों के साथ सीधे संपर्क के लिए डिजिटल प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करेंगे।

For more Information Visit Us:- ripplesadvisory.com/free-trial.php and miss call -9827808090

Comments

Popular posts from this blog

Daily equity Market By Ripplesadvisory Report 16-Aug-2016

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के सहारे बाजार में मजबूती, निफ्टी 10,900 के ऊपर

Is Tata Motors increasingly seen as a takeover target by investors?